बक्सर, जनवरी 29 -- पेज-03 के लिए चौसा। चौसा-गाजीपुर मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र में स्थित कर्मनाशा पुल के पास बुधवार की देर शाम में एक तेज रफ्तार बोलेरो पलट गया। इस घटना में चालक सहित सभी सवार बाल-बाल बच गये। घटना के बाद राहगीरों की मदद से सभी को सकुशल बाहर निकाला गया। बताया जाता है कि बोलेरो यूपी की तरफ़ से चौसा की तरफ आ रहा था। इस दौरान वह अनियंत्रित होकर कर्मनाशा पुल के पास पलट गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...