बक्सर, मई 22 -- एक जख्मी स्टेशन से लौटते वक्त करैला डेरा के पास हुई दुर्घटना मृत युवक रोहतास जिले के कोचस गांव का निवासी है बक्सर, हमारे संवाददाता। राजपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात चौसा-कोचस मुख्य मार्ग पर करैला डेरा गांव के समीप सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी का इलाज बनारस में चल रहा है। दुर्घटना के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। मृत युवक की पहचान रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र अंतर्गत कंजर गांव निवासी उमेश चौधरी के 28 वर्षीय पुत्र निरंजन चौधरी के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: स्टेट हाइवे पर मक्का लदे ट्रैक्टर-ट्रेलर से भिड़ी बाइक, युवक की मौत वहीं घायल युवक सनी कुमार कंजर गांव निवासी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार निरंजन चौधरी अपने परिजनों के साथ बक्सर स्टेशन आय...