बक्सर, अगस्त 10 -- पेज तीन के लिए ---- चौसा, एक संवाददाता। गुजरात में रोजी-रोटी की तलाश में गए युवक की हादसे में मौत हो गई थी। तीन दिनों बाद उसका शव उसके घर चौसा प्रखंड के जलीलपुर गांव में पहुंचा। हादसे ने उसके परिवार की खुशियां छीन लीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जलीलपुर गांव निवासी अंबिका राजभर का बड़ा पुत्र गोविंद राजभर (उम्र-30) गुजरात में एक कंपनी में काम करता था। वहीं सेटरिंग के कार्य में लगा हुआ था। तभी, अचानक सेटरिंग का ढांचा टूटकर नीचे आ गिरा। हादसे की चपेट में आने से गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई। गोविंद की मौत ने परिवार के सामने सिर्फ आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सेप्टिक टैंक हादसे के पीड़ित परिवारों को मदद का इंतजार मृतक की पत्नी आठ माह की गर्भवती है। पति की मौत की खबर सुनने के बाद से उसका रो-रोक...