मधेपुरा, फरवरी 25 -- चौसा, निज संवाददाता। मुख्यालय स्थित शिव व हनुमान मंदिर में रखे दान पेटी का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने हजारों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया है। मंगलवार की अहले सुबह दोनों ही मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर हुई चोरों की आने-जाने की एक्टिविटी सहित सारा घटना क्रम मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। शिव व हनुमान मंदिर रखे गए दान पेटी में सिक्का और नोटों की हुई चोरी की रकम मंदिर से जुड़े सदस्यों के द्वारा लगभग 20 हजार रूपए से अधिक का अनुमान लगाया जा रहा है। बताया गया कि मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में अवस्थित शिव व हनुमान मंदिर तथा दुर्गा मंदिर में भी प्रत्येक दिन की तरह संध्याकालीन आरती कार्यक्रम संपन्न होने के बाद तीनों ही मंदिर में ताला बंद करने के बाद पुजारी अपने घर चला गया था। मंदिर मे...