मधेपुरा, मार्च 28 -- चौसा, निज संवाददाता। चौसा पूर्वी पंचायत की टपुआ टोला में गुरुवार से दो दिवसीय महायज्ञ शुरू हो गया है। महायज्ञ के पहले दिन करीब साढ़े पांच सौ कन्याओं के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा को लक्ष्मीनिया टोला, नरधु टोला बशैठा, महंत टोला, कंगाली टोला, फुलकिया टोला और जोड़ी मौजी टोला सहित अलग-अलग जगहों में शोभा यात्रा का नगर भ्रमण कराया गया। नगर भ्रमण के दौरान कलश शोभा यात्रा में शामिल कन्याओं का ग्रामीण महिलाओं ने चंदन और पुष्प से अभिनंदन किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय अष्टयाम महायज्ञ के दौरान अलग-अलग जगह से पहुंचे रामलीला मंडली के कलाकारों द्वारा राम जन्म, सीता बनवास, सीता हरण, रावण वध तथा कृष्ण जन्म, कंस तथा महिषासुर वध सहित कई प्रकार की झांकी प्रस्तुत की जाएगी। म...