पिथौरागढ़, मई 31 -- अनिल कार्की थल। चौसाला-नौलड़ा मोटर मार्ग पर बरमल गाड़ में बने कॉजवे की सुरक्षा दीवार पिछले एक वर्ष से क्षतिग्रस्त पड़ी है। मानसून शुरू होने में महज कुछ दिन शेष हैं, लेकिन विभाग की ओर से अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया है, जिससे क्षेत्रवासियों में चिंता बढ़ गई है। रविवार को चौसाला के ग्राम प्रधान सुनील सिंह कार्की ने बताया कि पिछले वर्ष बरसात के दौरान कॉजवे और उसकी सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। एक वर्ष बीत जाने के बावजूद इसकी मरम्मत नहीं हो सकी है। कोटगाड़ी मंदिर से करीब 500 मीटर दूर चन्याटी के पास स्थित इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु और स्थानीय लोग आवाजाही करते हैं। यह भी पढ़ें- चौसाला-नौलड़ा सड़क में कॉजवे की दीवार हुई क्षतिग्रस्त उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान बरमल गाड़ के उफान पर आने से इस स्थान प...