शामली, अगस्त 8 -- चौसाना से कश्यप समाज की नौवीं शिव डाक कांवड़ यात्रा शनिवार को हरिद्वार के लिए रवाना हुई। 45 शिवभक्तों का जत्था हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेने के लिए रवाना हुआ। यात्रा से पूर्व सरदार नवाब सिंह ने सभी शिवभक्तों का स्वागत किया। इसके बाद नारियल फोड़कर डाक कांवड़ यात्रा को रवाना किया गया। यात्रा शुरू होने से पहले सभी शिवभक्तों ने कस्बे के शिव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया और उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। शिव डाक कांवड़ दल समिति के मोहित कुमार ने बताया कि समाज के शिवभक्तों में भगवान भोलेनाथ के प्रति गहरी आस्था है। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: शिव की भक्ति में डूबा सहारनपुर, बोल बम के जयकारों की गूंज हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटने के बाद ''11 अगस्त को बड़े शिव ...