शामली, मई 7 -- चौसाना। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चल रहे 100 दिवसीय सघन टीबी रोगी खोजी अभियान में गुरूवार को ऊन ब्लॉक के चौसाना से स्वास्थ्य विभाग ने शिविर की शुरूआत की गई। प्रथम दिवस हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन से 84 लोगों की जांच की।शिविर में हाई रिस्क क्षेत्र के लोगों की स्क्रीनिंग की गई। मरीजों को चिह्नित कर निशुल्क इलाज से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई। शिविर में टीबी, लंबे समय से खांसी और सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित लोगों की जांच कर उनके छाती के एक्स-रे किए गए। सुबह से ही जांच कराने के लिए मरीजों की भीड़ लगी रही। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों की स्क्रीनिंग कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया। 24 मार्च से शुरू हुए 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान 2026के तहत गुरूवार ऊन ब्लॉक की ग्राम पंचायत चौसाना से अभियान की शुरूआत की गई। प्राथमिक स्वा...