शामली, अप्रैल 6 -- रविवार को कश्यप समाज ने महर्षि कश्यप, निषादराज जयंती की ऋषि जयंती बड़े ही हर्षाेल्लस के साथ मनाई। सुबह हवन, पूजन के बाद शाम को बैंड बाजों, डोले, झांकियों के साथ कस्बे के मुख्य मार्गों पर भव्य शोभायात्रा निकाली, जिसमें समाज के लोगों ने जयघोष लगाए। साथ ही सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुडे लोगो ने भी महर्षि का पूजन किया। शोभायात्रा में महर्षि कश्यप व हिरण्य कश्यप की झाकियों के साथ अनेको महापुरूषों की झाकियॉ आकर्षण का केंद्र रही।शोभायात्रा नदी स्थित मन्दिर से प्रारंभ होकर ,हनुमान चौकी,पुलिस चौकी,मुख्य बाजार से होती हुई मदरसा मार्ग,भडी मजरा से होकर वापस मन्दिर मे समाप्त हुई। चौसाना में महर्षि कश्यप का आयोजन बडे ही धूमधाम से किया गया। इसके लिए पिछले तीन दिनों से तैयारियॉ की जा रही थी। रविवार की सुबह में वैदिक मंत्रोच्चरण के...