शामली, नवम्बर 7 -- कस्बे के मुख्य बाजार में शुक्रवार दोपहर भीषण जाम से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सडको पर फैले अतिक्रमण के कारण राहगीरो को घंटो तक सडक पर रेंगते हुये चलना पडा। राहगीरों ने आरोप लगाया है कि दुकानदारों ने सडको पर सामान फैलाया हुआ है तो सडक पर खडे माल वाहक से उतरते सामान के कारण सडके जाम के जाल मे फंसी हुई है। जिस पर पुलिस-प्रशासन का कोई अंकुश नही है। मजबूरन राहगीरों को मजबूरन संकरी गलियों से होकर गुजरना पड़ा। कस्बा निवासी ग्रामीण सोनू राणा, कपिल, रूपेश सैनी, सलीम राणा आदि ने बताया कि रोजाना दिन के समय में मालक वाहको के खाली होने से बाजार में भीड़ बढ़ते ही जाम की स्थिति बन जाती है। इससे स्कूली बच्चों, मरीजों और आम राहगीरों को विशेष दिक्कत होती है। दुपहिया वाहन हो या चौपहिया वाहन ,सबको सडक पर घंटो इंतजार करने के बाद अप...