शामली, जून 6 -- चौसाना। क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार रात चोरों ने नाइनगला जाटान गांव में धावा बोलकर छह ट्रैक्टरों की बैटरियां चोरी कर लीं, जबकि दो अन्य ट्रैक्टरों की बैटरियां खोलकर मौके पर ही छोड़ दीं। घटना से ग्रामीणों और किसानों में दहशत का माहौल है। पीड़ितों ने पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के नाइनगला जाटान में विकास, रामेश्वर, शक्ति, विक्रम और अनुप के घरों के बाहर खड़े ट्रैक्टरों से चोर बैटरियां चोरी कर ले गए। वहीं राजीव और मदन के ट्रैक्टरों की बैटरियां भी खोल ली गईं, लेकिन किसी कारणवश बदमाश उन्हें साथ नहीं ले जा सके। यह भी पढ़ें- बेन में तार व कृषि उपकरणों की चोरी शुक्रवार सुबह जब किसानों ने अपने ट्रैक्टर देखे तो घटना की जानकारी हुई। चोरी से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हु...