शामली, मई 14 -- चौसाना। चौसाना में बुधवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान ने क्षैत्र में भारी तबाही मचा दी। अचानक चले अंधड़ से कई जगह पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए। जबकि बिजली के खंभे और तार क्षतिग्रस्त हो गए। इसके चलते पूरे क्षैत्र की विद्युत आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो गई। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश में 12 घंटे ठप रही बिजली, कहीं पेड़ गिरे तो कहीं टीन शेड उड़ गईंतूफान के प्रभाव आंधी के साथ हुई बारिश और बूंदाबांदी से कुछ समय के लिए मौसम सुहावना जरूर हुआ, लेकिन राहत ज्यादा देर तक नहीं रही। करीब एक घंटे तक चली बारिश के बाद तूफान अपने पीछे भारी नुकसान छोड़ गया। चौसाना मे आधा दर्जन स्थानों पर पेड़ टूट गए वही चार अलग अलग स्थानों पर विद्युत पिलर गिर गए।तूफान का सबसे ज्यादा असर बिजली व्यवस्था पर पड़ा। कई इलाकों में पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही। ग्रामीण क्षेत...