शामली, मार्च 6 -- कस्बे के शिया समुदाय द्वारा ईरान के सुप्रीम लीडर सैयद अली खामेनेई की याद में स्थानीय इमामबाड़े में विशेष शोक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम तरावीह की नमाज के बाद शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक कार्यक्रम के दौरान मजलिस का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने खामेनेई के जीवन, उनके विचारों और शिया समुदाय के लिए उनके योगदान को याद किया। मजलिस में लोगों ने भावुक होकर उनके लिए फातिहा पढ़ी और मगफिरत की दुआ की। पूरे आयोजन का माहौल अत्यंत भावनात्मक, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण रहा।इस अवसर पर समुदाय के कई वरिष्ठ सदस्य भी मौजूद रहे। इनमें सैय्यद मंज़र हसन, सैय्यद ज़ैनुल अबीदीन, सैय्यद दानिश हुसैन, सैय्यद मोहम्मद अली और सैय्यद अथर अब्बास प्रमुख रूप से शामिल रहे। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.