प्रयागराज, फरवरी 17 -- चौरी चौरा एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक छात्रा का ट्राली बैग चोरी हो गया। गोरखपुर निवासी खुशी ए टू कोच में सफर कर रही थी। छह फरवरी को वह गोरखपुर से कानपुर के लिए चली थी। सात फरवरी को ट्रेन रामबाग रेलवे स्टेशन पहुंची। इस दौरान उन्हें अटेंडेंट ने जगाया तो पता चला कि उनका ट्राली बैग गायब है। कानपुर पहुंचने के बाद खुशी ने जीआरपी से शिकायत की। घटनास्थल प्रयागराज बताकर केस अब प्रयागराज जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...