चौरीचौरा में हाईवे पर लगती है चमड़ा मंडी, जाम से परेशानी
गोरखपुर, मई 17 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा में प्रत्येक शनिवार को भोपा बाजार में लोगों को भीषण जाम से जूझना पड़ता है। इसका कारण यह है कि मंडी देवरिया हाइवे की सड़क पर लग रही है, जिससे लोगों को घंटों परेशान होना पड़ता है। जाम के बीच फैली दुर्गंध से लोगों को काफी दिक्कत होती है। शताब्दी वर्ष मनाने के दौरान सीएम व राज्यपाल के दौरा को लेकर डीएम ने एसडीएम से कहीं दूसरे स्थान को तलाश करने का निर्देश दिया था। ताकि घनी आबादी के बीच से चमड़ा मंडी को हटाया जा सके, लेकिन पांच वर्ष बाद भी प्रशासन मंडी को कही स्थान्तरित नहीं करा पाया। चमड़ा मंडी से दुर्गंध के साथ साथ जल भी प्रदूषित हो गया है। प्रत्येक शनिवार को भोपा बाजार में चमड़ा मंडी की साप्ताहिक बाजार लगता है, जिसमें जानवरों की खाल के अलावा बकरी, बकरा और मुर्गा बिकते हैं। चमड़ा मंडी का यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.