गोरखपुर, अप्रैल 16 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा तहसील परिसर में बुधवार को नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि अधिवक्ता एक पीड़ित के लिए संबल बनकर न्यायालय में उसकी आवाज उठाता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अधिवक्ता सबसे अधिक जोखिम भरा कार्य करते हैं, इसलिए उनके हित में 'अधिवक्ता सुरक्षा' कानून लागू होना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही उन्होंने व्यापारियों के लिए भी संरक्षण कानून की आवश्यकता बताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपनी नेमप्लेट के नीचे मिलने का समय अवश्य लिखें ताकि फरियादियों को भटकना न पड़े। तहसील में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के निर्माण के लिए उन्होंने जमीन उपलब्ध होने पर तुरंत कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्य...