गोरखपुर, मई 10 -- सरदारनगर/चौरीचौरा (गोरखपुर), हिन्दुस्तान टीम। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के मिर्जवा सरदार गांव में शनिवार सुबह एक महिला की सिलबट्टे से कूंचकर हत्या कर दी गई। उसके पति बाराबंकी में आईटीआई संस्थान में शिक्षक हैं। हत्या किस वजह से हुई और इसमें कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच शुरू हो गई है। मिर्जवा सरदार निवासी साधु सरन बाराबंकी स्थित आईटीआई संस्थान में शिक्षक हैं। उनकी पत्नी स्नेहलता (32) शनिवार को दिन में करीब 11 बजे घर में खून से लथपथ हालत में मिलीं। घटना के वक्त घर पर सिर्फ ढाई साल का बेटा था। पति मां को लाने के लिए फरेंदा निकले थे। सूचना पर रास्ते से वह लौट आए। यह भी पढ़ें- विवाहिता की ससुराल में संदेहास्पद स्थिति में मौत गांव के कुछ लोग आनन-फानन में महिला को एम्स गोरखपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटनास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.