गोरखपुर, मई 5 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के बघाड़ गांव के दक्षिण चौरीचौरा-डुमरी खास मार्ग पर मंगलवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नगर पंचायत चौरीचौरा के मुंडेरी निवासी नौशाद (26) पुत्र खुर्शीद के रूप में हुई है।प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर उसकी क्षतिग्रस्त बाइक भी मिली है। बताया गया कि नौशाद सोमवार रात करीब 9 बजे घर से गौनर रमदसहा स्थित अपने रिश्तेदार के घर गया था। लौटते समय यह हादसा हुआ। पुलिस परिजनों से जानकारी लेकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

हिं...