चौरीचौरा में मिनी ट्रक ने कार को मारी टक्कर, बड़ा हादसा बचा
गोरखपुर, जून 23 -- सचित्र चौथ लेकर बेटी की ससुराल जा रहा था बेलीपार का परिवार, वाहन क्षतिग्रस्तचौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर चौरीचौरा थाना गेट करीब मंगलवार की सुबह 11 बजे एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने आगे चल रही कार को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि हादसे में कार सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित बच गए।जानकारी के मुताबिक, बेलीपार थानाक्षेत्र के सरया छपिया निवासी जवाहर गुप्ता की बेटी की शादी कुछ दिनों पूर्व चौरीचौरा क्षेत्र में हुई थी। मंगलवार को जवाहर गुप्ता अपने परिवार के पांच सदस्यों के साथ कार से चौथ लेकर बेटी की ससुराल जा रहे थे। चौरीचौरा थाना गेट के पास एक मिनी ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। संयोग अच्छा था कि उसमें सवार सभी पांचों लोग बाल-बाल बच गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.