चौरीचौरा में परिवार को बंधक बनाया, नगदी-जेवर समेत लाखों की लूट
गोरखपुर, जून 28 -- विवेक पांडेय चौरीचौरा। चौरीचौरा क्षेत्र के सरदारनगर स्थित चीनी मिल कॉलोनी में शनिवार देर रात बदमाशों ने एक घर में घुसकर महिला और उसके परिवार को बंधक बना लिया। बदमाशों ने तमंचे के बल पर करीब 80 हजार रुपये नकद, लगभग दो लाख रुपये के जेवर और तीन मोबाइल फोन लूट लिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
घटना का विवरण जानकारी के मुताबिक, चीनी मिल कॉलोनी निवासी पिंकी पासवान शनिवार रात अपने परिवार के साथ घर पर थीं। देर रात करीब 12 बजे मुंह बांधे बदमाश घर के पीछे की ओर से अंदर घुसे और मुख्य गेट खोलकर अपने अन्य साथियों को भी अंदर बुला लिया। इसके बाद बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बना लिया और नगदी व जेवर की मांग करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि विरोध ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.