गोरखपुर, अप्रैल 23 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा तहसील क्षेत्र में बुधवार को भी तेज पछुआ हवाओं के साथ आग ने जमकर तांडव मचाया। गेहूं के डंठलों में लगी आग से गांव को बचाने के लिए ग्रामीण और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। दिन में 12 बजे सबसे पहले पिखरभिंडा गांव के पश्चिमी छोर की तरफ बाल बुजुर्ग में गेंहू के डंठलों में आग लगी। तेज पछुआ हवाओं के साथ तेजी आगे बढ़ते हुए पोखरभिंडा गांव और प्राथमिक स्कूल तक पहुंच गई। आग के रौद्र रूप को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्राम प्रधान पोखरभिंडा वकील पासवान ने गांव में पांच पम्पिंग सेट को चालू कराया और ग्रामीणों के साथ आग को बुझाने में जुट गए। यह भी पढ़ें- कड़ारी पंचायत के बधार में भीषण आग, लाखों का नुकसान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नवरंग पासवान और सूरज पासवान ने फायर ब्रिगेड को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.