गोरखपुर, अप्रैल 9 -- चौरीचौरा/सरदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र के बिलारी पंडित टोला में गुरुवार को पूर्वाह्न 11.15 बजे संजय (50) पुत्र लाल महेंद्र गौंड़ ने पंखा की कुंडी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिवारीजनों ने बताया कि वह नशेड़ी था। पूरे दिन नशे में रहता था। सुबह 10 बजे घर वालो से पैसा मांगा। पैसा नही देने पर आत्महत्या की धमकी दी थी। परिवारीजन का कहना है कि उसे समझाने के लिए डायल 112 पर फ़ोन किया था। पुलिस के आने पर उसे समझाने के लिए उसे ढूंढने लगे तो वह कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। वह नशे का आदी था। वह तीन भाइयों में बड़ा था। उसकी मौत पर परिवार में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.