गोरखपुर, मई 17 -- चौरीचौरा। क्षेत्र के ग्राम महादेवा जंगल में रविवार को अपराह्न तीन बजे सड़क के किनारे एक 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महादेवा जंगल में न‌ई बाजार सड़क के किनारे शव मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि मृतक के शरीर पर काले रंग का पैट और गहरा नारंगी रंग बनियान मौजूद था। पुलिस ग्रामीणों की मदद से शिनाख्त कराने का प्रयास में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...