गोरखपुर, मई 18 -- चौरीचौरा। भाजपा चौरीचौरा मंडल के अध्यक्ष तारकेश्वर जायसवाल ने भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल को चौरीचौरा भाजपा का मंडल महामंत्री मनोनीत किया है। सोमवार को चौरीचौरा में अनिल जायसवाल का कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और कहा कि उनके महामंत्री बनने से संगठन और मजबूत होगा। विधायक ई. सरवन निषाद, नगर पंचायत चौरीचौरा के अध्यक्ष सन्नी जायसवाल, भाजपा के जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक जायसवाल दीपू, अवधेश जायसवाल ने शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...