गोरखपुर, जनवरी 11 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा ऐतिहासिक क्रांतिकारी धरती के लाल व पंडित महामना फाउंडेशन के संस्थापक सचिन गौरी वर्मा को विवेकानंद युवा पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए चयनित किया गया है। नगर पंचायत चौरीचौरा निवासी, संघ के पूर्व नगर संघचालक रामेश्वर वर्मा के पौत्र सचिन गौरी वर्मा को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले प्रदेश के सर्वोच्च युवा सम्मान विवेकानंद यूथ अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित भव्य राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा प्रदान किया जाएगा। पूरे उत्तर प्रदेश से केवल 10 चयनित युवाओं को ही यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया जा रहा है। ऐसे में सचिन गौरी वर्मा का ...