चौरीचौरा के लाल ने जीता नेशनल ग्रेपलिंग चैंपियनशिप
गोरखपुर, जून 4 -- ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा तहसील के ब्रह्मपुर ब्लॉक स्थित बोहाबार निवासी विकास मिश्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल की है। नर्वदेश्वर मिश्रा के पुत्र विकास ने गुवाहाटी असम में आयोजित सीनियर नेशनल ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। चैंपियनशिप 29-31 मई को भोगेश्वरी फुकननी इन्डोर स्टेडियम गुवाहाटी असम में आयोजित की गई। विकास ने 84 किलोग्राम भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से पूरे गांव और जिले का नाम रोशन हुआ है। विकास की जीत की खबर मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्राम प्रधान अच्छेलाल पासवान, अम्बरीश दुबे, नरसिंह दुबे, अजय यादव, चन्दन, व्यास, राजकिशोर, दीपे, अमला ने विकास और उनके परिवार को बधाई दी। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में असरगंज के लक्ष्मण ने ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.