गोरखपुर, जुलाई 12 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र के होनहार छात्र अनुभव कुमार यादव ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मॉडर्न इंग्लिश स्कूल देवकहिया, फुटहवाइनार के चेयरमैन दयाराम यादव एवं रीना यादव के सुपुत्र अनुभव कुमार यादव को आईआईआईटी कोटा से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक की उपाधि प्राप्त हुई है। 10 जुलाई को आयोजित आईआईआईटी कोटा के पंचम दीक्षांत समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अनुभव को उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया। अनुभव ने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप रैंक हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह भी पढ़ें- Noida News: स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...