गोरखपुर, मार्च 30 -- चौरीचौरा/ब्रह्मपुर, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा तहसील के ब्रह्मपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिंहपुर के पूर्व प्रधान गोपाल यादव की पुत्री सुषमा यादव यूपीपीसीएस-2024 की परीक्षा में 13वां रैंक लेकर एसडीएम पद पर चयनित हुई है। उन्होंने प्राथमिक और हाई स्कूल की शिक्षा देवरिया जिले के रुद्रपुर स्थित उदय एकेडेमी से ग्रहण किया। इसके बाद स्नातक की शिक्षा डीडीयू गोरखपुर और पोस्ट ग्रेजुएट बीएचयू से किया है। वह प्रयागराज से तैयारी कर रही थी। पांचवे प्रयास में 13वां रैंक हासिल करके बड़ी सफलता मिली। उनकी शादी मऊ में पंकज यादव से शादी हुई है। सुषमा यादव के चयन से चौरीचौरा में हर्ष का माहौल है। उनके चयन पर उनके पिता गोपाल यादव, उनके भाई आशुतोष यादव, प्रधानाचार्य डॉ दिनेश मणि त्रिपाठी, भाजपा नेता राजेश यादव, आशीष यादव, मुन्नीलाल यादव, आशुत...