चौरीचौरा एक्सप्रेस में एनएसजी कमांडर का लैपटॉप और बैग चोरी
प्रयागराज, मई 7 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। चौरीचौरा एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एनएसजी के मेजर टीम कमांडर का ट्रॉली बैग चोरी हो गया है। बैग में सरकारी ड्यूटी से जुड़े सामान के साथ लैपटॉप भी था, जिसमें संवेदनशील डाटा होने की बात कही गई है। घटना के बाद कमांडर ने जीआरपी प्रयागराज में एफआईआर दर्ज कराई है।गोरखपुर निवासी नीरज कुमार पांडेय ने जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है कि वह तीन मई को गाड़ी संख्या 15004 चौरीचौरा एक्सप्रेस के एच-1 कोच में देवरिया से प्रयागराज की यात्रा कर रहे थे। तड़के करीब 4:30 बजे ट्रेन जब वाराणसी जंक्शन पहुंची तो उन्होंने देखा कि उनका ट्रॉली बैग गायब है। यह भी पढ़ें- चौरी चौरा एक्सप्रेस में एनएसजी कमांडर का लैपटॉप और बैग चोरी बैग में ड्यूटी की यूनिफॉर्म, अन्य कपड़े और लैपटॉप रखा था। उन्होंने बताया कि लैपटॉप में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.