गोड्डा, जून 27 -- मेहरमा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धनकुड़िया पंचायत के चौरा गांव में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा एवं तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन के साथ संपन्न हो गया।अनुष्ठान की पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं ने भक्ति और आस्था के साथ कलश विसर्जन शोभायात्रा निकाली।शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लेकर स्थानीय तालाब तक पहुंचीं, जहां विधि-विधान से कलश का विसर्जन किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्रीराम एवं बजरंगबली के जयकारों से गुंजायमान होता रहा।ज्ञात हो कि तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ था। अनुष्ठान के दौरान रामायण पाठ तथा अष्टयाम,प्रतिदिन वैदिक पूजा-अर्चना व हवन का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के ...