वाराणसी, मार्च 5 -- चिरईगांव (वाराणसी)। चिरईगांव ब्लाक के ग्राम पंचायत छाहीं स्थित चौरा माता एवं डीह बाबा मन्दिर का गुरुवार को ग्रामीणों के सहयोग से भव्य शृंगार किया गया। इस अवसर पर मन्दिर परिसर की साफ-सफाई कर सजावट की गई। देर शाम तक पूजा पाठ एवं दर्शन के लिए कतार लगी रही। रात में कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पप्पू तिवारी, सर्वेश यादव प्रधान, दिलीप कुमार मौर्या, विश्वनाथ, बल्ली आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...