भदोही, मई 14 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सरौली गांव में बुधवार की शाम चौरा माता मंदिर पर पूजा करते नीम का पेड़ गिरने से तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूल्हा समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए। घायलों को अन्यत्र उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। दर्दनाक घटना होने से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थल पर पहुंचे एसडीएम औराई श्याम मणि त्रिपाठी व सीओ राजीव सिंह पहुंच गए। तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टामर्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित परिजनों का बिलाप सुन लोगों की आंखें नम होती रही। बताया जाता है कि सरौली गांव निवासी हरिशंकर यादव के भतीजे भरत की शादी एक दिन पूर्व हुई थी। यह भी पढ़ें- तूफान में ढाया कहर, जिले में 15 लोगों की मौत शादी के बाद महिलाएं चौथी छोड़ाने के लिए दूल्हा संग चौरा माता मंदिर गई थीं। इस बीच पूजन...