गढ़वा, अप्रैल 19 -- केतार, प्रतिनिधि। प्रखंड के चौरा गांव स्थित ईंट भट्टा के समीप शनिवार की रात योगीवीर बाबा महोत्सव के अवसर पर भव्य चैता दुगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी पंकज सिंह ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायक रमाशंकर सिंह और कमलबास कुंवर के बीच पूरी रात रोमांचक मुकाबला चला। दोनों कलाकारों ने श्रृंगार रस और वाद-विवाद की मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को बांधे रखा। उनकी गायकी और संवाद शैली ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चले इस मुकाबले में निर्णायक मंडली के द्वारा रमाशंकर सिंह को विजेता घोषित किया गया। मौके पर समाजसेवी पंकज ने कहा कि चैता दोगोला जैसे पारंपरिक सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध लोक विरासत के प्रतीक हैं। ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन न केवल कला और संस्कृति को...