प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 25 -- गड़वारा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के चौरा वार्ड से गड़वारा बाजार को आने वाली एक किमी सड़क के निर्माण कार्य का बुधवार को सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने पूजन एवं नारियल फोड़कर कर शुभारंभ किया। भाजपा अंतू मंडल अध्यक्ष राजाराम वैश्य के प्रस्ताव पर सदर विधायक ने सड़क को जिला पंचायत से पीडब्ल्यूडी में बदलवाया। बुधवार को विधायक राजेंद्र मौर्य ने चौरा से गड़वारा आने वाली इस सड़क का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने पाएगी। इस मौके पर भाजपा नेता नवीन सिंह, सुरेश प्रताप सिंह, नरायन, सभासद बृजेश सिंह, विवेक त्रिपाठी, नंदलाल सरोज, गुड्डू विश्वकर्मा, राजेश पांडेय, मनोज पुष्पाकर, मोनू पांडेय, संजय सोनी, सुधीर मोदी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.