कानपुर, फरवरी 21 -- कानपुर देहात, संवाददाता। होली के मौके पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए चल रहे छापामार अभियान के क्रम में शनिवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने चौरा में एक खेाया भट्ठी पर छपा मारा। यहां से खोया व रिफाइंड के दो नमूने संकलित किए गए। जबकि खराब गुणवत्ता की संभावना के चलते डेढ़ कुंतल खोया नष्ट कराया गया। जिले में होली का त्योहार नजदीक देखकर मिलावटी खोवा तैयार करने का कारोबार तेज हो गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग में पंजीकृत करीब 70 खोया भट्ठियों में हर सीजन में खोया कारोबार होता है। इसके अलावा त्योहार के मौके पर सीजनल कारोबारी भी सक्रिय हो जाते हैं।होली नजदीक आते ही गोगूमऊ, रुरवा, जग्गूपुरवा, गौरीपुर, गंगरौली, भगीरथापुर, पेराजोर, विसायकपुर, नंगापुर, मुड़ेरा किन्नर सिंह, मैथा, लालपुर, कंचौसी, रंजीतपुर, भाऊपुर, चौरा, सिहुठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.