चौराहों से लावारिस बच्चों और निराश्रित महिलाओं की तलाश शुरू
प्रयागराज, जून 29 -- प्रयागराज, संवाददाता। लावारिस बच्चों और निराश्रित महिलाओं को आसरा देने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। जिससे बच्चों स्कूलों में दाखिला कराया जाए और महिलाओं को शेल्टर में रखा जाए।डीपीओ सर्वजीत सिंह ने बताया कि बड़े हनुमान मंदिर, संगम, अलोपशंकरी मंदिर, सिविल लाइंस हनुमान मंदिर आदि प्रमुख धार्मिक स्थलों के साथ ही यह अभियान चौराहों पर भी चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा का निर्देश है कि ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता नहीं हैं, उन्हें आवासित कराया जाए। साथ ही अगर कोई गरीबी के कारण बच्चों से काम करवा रहा है तो उसे प्रेरित किया जाए, जिससे वो बच्चों को स्कूल भेजें। इसके लिए अभियान की शुरुआत कर दी गई है। ऐसे बच्चों को और निराश्रित महिलाओं को भी आवासित कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.