मैनपुरी, सितम्बर 30 -- गांधी जयंती पर जन-जागरूकता कार्यक्रमों के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शिक्षा व पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिविल जज विमलेश सरोज ने निर्देश दिए कि सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालयों और महाविद्यालयों में बचपन बचाओ, कानून जानें-अपना भविष्य सुरक्षित करें थीम पर चित्रकला, महिला सुरक्षा पर निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए। सिविल जज विमलेश सरोज ने कहा कि छात्र-छात्राएं प्रभात-फेरी में महिला उत्पीड़न रोकने के टोल-फ्री नंबर, पॉक्सो एक्ट और चाइल्ड हेल्पलाइन की तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक करें। इसके बाद नगर के मुख्य चौराहों पर स्थानीय बोली में नुक्कड़-नाटक आयोजित किए जाएं। यह भी पढ़ें- पॉक्सो एक्ट और बाल विवाह को लेकर छात्रों को किया जागरूक उन्होंने विशेष रूप से कह...