चौराहों के 70 मीटर के दायरे से दिन में हटाया, शाम में फिर काबिज हुए अतिक्रमणकारी
भागलपुर, अप्रैल 17 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर आयुक्त के निर्देश के बाद नगर निगम के अतिक्रमण दस्ता ने गुरुवार को शहर के तीन प्रमुख चौक-चौराहों पर दोपहर करीब 12 बजे से 3 बजे के बीच विशेष अभियान चलाया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों और दस्ता में शामिल सुरक्षाकर्मियों के बीच नोंकझोंक भी हुई। पर आखिरकार नगर निगम की ओर से चौक-चौराहों के 70 मीटर के दायरे से अतिक्रमण को हटाकर पूरी तरह से साफ भी कर दिया गया। जिन चौक-चौराहों पर यह अभियान चलाया गया उनमें तिलकामांझी गोलंबर, जीरोमाइल गोलंबर और स्टेशन चौक शामिल हैं। पर दिन में हटाए जाने के बाद शाम के वक्त अतिक्रमणकारी फिर से अपने अपने अतिक्रमण स्थल पर काबिज हो गए। यह भी पढ़ें- नगर निगम की सख्त कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप जिसकी वजह से स्थिति पहले जैसी ही बन गई।अतिक्रमण दस्ता प्रभारी जयप्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.