अयोध्या, मई 10 -- भदरसा संवाददाता। पूराकलन्दर थाना क्षेत्र के एक गांव में ग्यारह वर्षीय छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को चालान कर दिया। स्कूटी को कब्जे में लेकर सील कर दिया। घटना के बाद से पीड़िता के गांव में इस बात को लेकर आक्रोश है कि चौराहे पर शराब का ठेका है जहां आरोपी के गांव अटरावा के लोग आते है। शराब पीकर उसी गांव के रास्ते जाते है। लोगो के अनुसार अगर पुलिस ने मामले को गम्भीरता से नहीं लिया, तो किसी दिन मामला भड़क सकता है। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने आई बालिका को दो युवकों ने स्कूटी पर बैठ कर अगवा करके सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म करने के बाद नहर पर छोड़ दिया था। यह भी पढ़ें- मैं स्कूल गई तो मुझे मार डालेंगे... शादी समारोह से नाबालिग लड़की को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.