श्रावस्ती, अप्रैल 14 -- श्रावस्ती,संवाददाता। जिले के जमुनहा विकास क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरनिया में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। वर्षों पहले जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हैंडपंप और पानी की टंकियों का निर्माण कराया गया था, लेकिन वर्तमान स्थिति यह है कि ये व्यवस्थाएं धरातल पर लगभग बेकार साबित हो रही हैं। न तो पानी की टंकी से नियमित जल आपूर्ति हो पा रही है और न ही कई हैंडपंप शुद्ध पानी दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पीने का पानी जुटाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हैं कि लोगों को दूर दराज के क्षेत्रों में भटककर पानी लाना पड़ रहा है। बरगदही गांव की स्थिति विशेष रूप से चिंताजनक है। यहां खुशहाल खां बाबू खां के घरों के ...