शामली, जून 12 -- जलालाबाद। गुरुवार की देर शाम हिंदू संगठन के कुछ कार्यकर्ता गोवंश के अवशेष लेकर गंगोह चौराहे पर पहुंच गए अवशेषों को चौराहे पर रखकर गोकशी के विरोध में प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेषों को अपने कब्जे में लिया। प्रदर्शनकरियो को बलपूर्वक हटा दिया। कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। इस बीच हाईवे पर अफरा तफरी मच गई पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में अवशेष बाहर से लाकर चौराहे पर रखे गए प्रतीत हो रहे हैं। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता कुछ पशुओं के अवशेष लेकर गंगा चौराहे पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर अवशेष रख दिए और प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- चौराहे पर गोवंश के अवशेष रखकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन प्रदर्शन करियो ने आरोप लगाया कि उमरपुर गांव के जंगल में पशुओं का अवैध कटान किया गया। इसमें गोवंशों के भी अवशेष मि...