बांदा, जनवरी 31 -- बांदा। संवाददाता बबेरू में चौराहे के सुंदरीकरण एवं चौड़ीकारण के नाम पर व्यापारी परेशान हैं। व्यापारियों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी व्यापारियों को परेशान कर रहा है। शनिवार को पीडब्ल्यूडी द्वारा पीला निशान लगाते ही पीडब्ल्यूडी के स्वर बदल गए कहा कि हमने किसी से घर व मकान तोड़ने को नहीं कहा है। इसी को लेकर व्यापारियों का आक्रोश देखते ही मौका मिलते ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारी खिसक लिए। चौराहे के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण को लेकर करीब एक माह से चल रहे उहापोह के बीच शनिवार को पीडब्ल्यूडी के जेई रावेंद्र सिंह, राजेश कुमार करीब आधा दर्जन कर्मचारियों के साथ पहुंच कर बिना स्थानीय प्रशासन के मुख्य चौराहे से अतर्रा रोड पर नापकर पीला निशान लगाने जैसे ही शुरू किया तो भाजपा के मंडल अध्यक्ष सौरभ शिवहरे, श्रीराम गुप्त, केके मंहत सहित एक सैकड़...