मैनपुरी, जनवरी 3 -- मैनपुरी। भोगांव उप मंडी के सामने से नगला शीश जाने वाले मार्ग पर सीसी निर्माण पूरा हो गया। निर्माण हुआ तो स्थानीय लोगों और गांव के लोगों ने खुशी जताई और समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित करने पर हिन्दुस्तान का आभार जताया साथ ही लोक निर्माण विभाग का भी धन्यवाद दिया गया। मैनपुरी-भोगांव मार्ग पर उप मंडी के सामने से नगला शीश जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। चौराहे के पास मार्ग तालाब में बदल गया था। लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोनिवि और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई। इस समस्या को हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से उठाया। हिन्दुस्तान में समस्या प्रकाशित होने पर लोक निर्माण विभाग ने संज्ञान लिया और मार्ग का सीसी निर्माण कार्य करा दिया। निर्माण कार्य पूरा हुआ तो स्थानीय लोगों ने खुशी जताई। स्थानीय...