मुरादाबाद, दिसम्बर 14 -- मुरादाबाद। शनिवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना के दीनदयाल नगर स्थित निवास पर हुई। प्रदीप सक्सेना ने कहा कि महानगर में किसी भी चौराहे का नाम भगवान चित्रगुप्त महाराज के नाम से रखवाने के लिए 14 दिसंबर को साढ़े ग्यारह बजे नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल को ज्ञापन दिया जाएगा। इस दौरान अरविंद सक्सेना, बीके सक्सेना, शिव कुमार सक्सेना, वीरेंद्र श्रीवास्तव, शशिकांत श्रीवास्तव, दिलीप भटनागर,आशीष सक्सेना आदि लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...