चौराहा पर अधेड़ का शव मिलने से सनसनी
झांसी, मई 21 -- झांसी (गुरसरांय)। गुरसरांय। थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुरुवार सुबह रेंज चौराहे के पास एक अधेड़ का शव पड़ा मिला। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि उसकी पहचान नहीं हो सकी है। गुरुवार सुबह रेंज चौराहा के पास से लोग निकल रहे थे। तभी उन्होंने एक शव पड़ा देखा। जिससे आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। आसपास लोगों से पूछताछ की गई। कुछ शिनाख्त की कोशिशें की। लेकिन, उसकी पहचान नहीं हो सकी। थाना पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 50 के आसपास प्रतीत हो रही है। यह भी पढ़ें- चौराहा पर अधेड़ का शव मिलने से सनसनी शव के पास बने प्रतीक्षालय में कुछ कपड़े भी पड़े मिले। आशंका जताई जा रही है कि मृतक के ही रहे होंगे। आसपास के क्षेत्रों में खबर की गई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.