चौरासी गुंबद, स्टेशन व बाजारों में चला मिशन शक्ति अभियान
उरई, जून 9 -- कालपी। संवाददाता मंगलवार को महिला सब इंस्पेक्टर ममतेश कुमारी के नेतृत्व में नगर के चौरासी गुंबद, रेलवे स्टेशन व फुल पावर चौराहा समेत भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मिशन शक्ति-05 अभियान चलाया गया। महिला सिपाही सोनम देवी, संध्या यादव, सोनी गौतम व रिक्रूट कांस्टेबल नेहा देवी, लक्ष्मी उपाध्याय, गीतांजलि द्विवेदी ने महिलाओं व बालिकाओं से संवाद कर बुकलेट वितरित की। टीम ने नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन की जानकारी दी। महिला हेल्पलाइन 181, 1090, आपातकालीन 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 समेत शासन की योजनाओं के बारे में बताया। पिछले सप्ताह चौरासी गुंबद में बाइक चोरी के बाद पुलिस ने सतर्कता बढ़ाई है। यह भी पढ़ें- मिशन शक्ति: महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.