उरई, जनवरी 29 -- उरई। चौरसी में जल्द राजकीय होमगार्ड भवन का निर्माण कराया जाएगा। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने गुरुवार को भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, डीएम राजेश कुमार पाण्डेय, एसपी डॉ दुर्गेश कुमार, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान ने जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स कार्यालय, चौरसी में नव निर्मित राजकीय भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में होमगार्ड्स विभाग सशक्त और आधुनिक बन रहा है। कहा वर्ष 2017 से पूर्व यह विभाग संसाधनों के अभाव से जूझ रहा था लेकिन आज यह विभाग सुविधाओं, सम्मान और सुरक्षा के साथ आगे बढ़ रहा है। कहा प्रदेश के 39 जिलों एवं सात मंडलीय प्रशिक्षण केंद्रों में विभाग ...