चौरसिया सम्मेलन को सफल बनाने की हुई चर्चा
गया, अगस्त 18 -- आमस के चंडीस्थान बाजार में मंगलवार को चौरसिया समाज की बैठक जिला सलाहकार चंद्रशेखर चौरसिया की अध्यक्षता में हुई। 23 अगस्त को गया में मनाई जानेवाली चौरसिया दिवस सम्मेलन को सफल बनाने पर बात हुई। जिला सलाहकार ने समाज के लोगों से सम्मेलन में भारी संख्या में शामिल होने की अपील की। कहा हमारी संख्या ही हमारी ताकत होगी। इसके लिए पास पड़ोस को साथ लेकर चलने को भी कहा है। बैठक में रंजीत चौरसिया, नीरज चौरसिया, सुभाष चौरसिया, सुबोध, अमरजीत, प्रेम, पंकज, प्रकाश, रोहित आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.