मथुरा, अगस्त 26 -- संगठन सृजन अभियान के द्वितीय चरण में तीसरे दिन बुधवार को चौमुंहा एवं गोवर्धन ब्लॉक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव डॉ. अंजलि निम्बालकर ने कार्यकर्ताओं से वन टू वन संवाद करके संगठन की मजबूती के लिए राय जानी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के अध्यक्षता में संगठन सृजन अभियान के तहत द्वितीय चरण में चौमुंहा एवं गोवर्धन ब्लॉक की बैठक आयोजित हुई। जिसमें जिला पर्यवेक्षक डॉ. अंजलि निम्बालकर ने ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों, न्याय पंचायत अध्यक्षों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ एक-एक कर वार्ता (वन-टू-वन संवाद) की। उन्होंने संगठन के विस्तार, जमीनी स्तर की चुनौतियों और आगामी रणनीतियों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं का फीडबैक लिया। सहयोगी कोऑर्डिनेटर शिवराम वाल्मीकि व प्रतिमा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की वास्तविक त...