चम्पावत, मई 21 -- जगदीश राय, लोहाघाट। चौबे गांव के आदित्य महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत संगीत कथा जारी है। यहां कथा सुनने विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। गुरुवार को पुरोहित किशोर पांडेय ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। व्यास किशोर जोशी ने कृष्ण जन्म, वामन अवतार और कृष्ण जन्म के प्रसंग का वर्णन किया। मुख्य यजमान प्रकाश चौबे, निर्मला चौबे, राजू चौबे, संतोष चौबे सपत्नीक रहे। पुजारी देवकीनंदन चौबे और जगदीश पुजारी ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...